HINDI विशेष, हिंदी पुस्तकों की समीक्षा, हिंदी साहित्य के नोट्स, सम सामयिक लेख, स्वरचित कविता
गुरुवार, 26 अगस्त 2021
मंगलवार, 13 जुलाई 2021
परिवार
परिवार
'परिवार'- शब्द या भावना,
मेरे जीवन की विगत सारी घटना;
मेरा अस्तित्व व मेरी बुनियाद,
मर्यादा और बंधनों से बना,
- मेरा परिवार।
जन्म से लेकर आज तक ,
परिवार की गरिमा, मैंने केवल
माँ को संभालते देखा है।
इस शब्द के विस्तृत अर्थ को,
मैंने संकुचित होते देखा है।
भावना से शब्द के इस दौर में ,
मैंने उन्हें समझौते करते देखा है।
समाज की आधारभूत इकाई है- परिवार।
मनोवैज्ञानिक सुरक्षा व नैतिकता की राह
दिखाता है -परिवार।
फिर क्यों अपनी जिम्मेदारी निभाने से डरता है -परिवार।
असल में सन्युक्त से एकल होने की कहानी है - परिवार।
ज्योति कुमारी
बुधवार, 26 मई 2021
ज़िन्दगी : एक पहेली
कोई सपना हैं अधूरा, कोई बात अनकही सी
हैं ज़िन्दगी ये मेरी, एक उलझी पहेली।
हर एक की तरह ही, था एक सपना दिल में
पा लूं वो सारी खुशियां, जो सिर्फ थी ख्वाबों में,
पर रह गई वो बातें, क्यूं आज भी अधूरी
हैं ज़िन्दगी ये मेरी एक उलझी पहेली।
अब ना हैं कोई शिकवा, ना आसरा किसी का
अब राह वो ढूंढेंगे, जो सिर्फ हो खुशी का
जीना ही है तो अब हम, जीयेंगे इस कला से
हैं ज़िन्दगी ये मेरी , एक सुलझी पहेली।
- - ज्योति कुमारी
कुछ बातें हैं ....
कुछ बातें है, जिन्हें मैं सोचती हूं …
नई राह मंजिल की, मैं ढूँढती हूं।
रुकी हुई इस ज़िन्दगी में, धार नई खोजती हूं,
हर कामयाबी को मैं बस, अपना बनाना चाहती हूं ।
कुछ बातें है जिन्हें मैं सोचती हूं …
चाहती हूं हर शौक़ पूरे हो मेरे,
पर ना जाने क्यूं,
खुद को खुद से हारते मैं देखती हूं ।
शायद अपनी, काबिलियत को आंकती हूं ,
या सबके के तानों से, मैं भागती हूं ।
कुछ बातें है जिन्हें मैं सोचती हूं …
बादलों के गर्जन में, बारिश की बूंदों में,
ना जाने कैसा पाश है।
साथ अपनों का हर पल, पर फिर भी मन उदास हैं।
कुछ अधूरी ख्वाहिश, जो पूरी हो ना पाई,
उन ख्वाहिशों को मैं आज जीना चाहती हूं।
कुछ बातें है जिन्हें मैं सोचती हूं ….
-ज्योति कुमारी
वैधव्य का शाप हाँ मैंने एक स्त्री को विधवा होते देखा अभी कल की बात थी , जब मैंने उसकी हँसी बगल वाले घर के आँगन में सुनी थी पर आज वो हँ...
-
'गबन' पुस्तक समीक्षा उपन्यास - ग़बन लेखक - मुंशी प्रेमचंद प्र काशक - प्रकाशन संस्थान सं स्करण - सन् 2017 मू ल्य - 125 ...
-
' कर्मभूमि' पुस्तक समीक्षा उपन्यास- कर्मभूमि लेखक - प्रेमचंद संस्करण - सन् 2017 प्रकाशक - प्रकाशन संस्थान मूल्य - 125...
-
पुस्तक समीक्षा पुस्तक - सायें में धूप ( ग़ज़लों का संग्रह) लेखक - दुष्यंत कुमार प्रकाशक - राधाकृष्ण प्रकाशन मूल्य - 95₹ पहला संस्क...

